हर इन्सान स्वयं को समझता है बुद्धिमान
चाहे कोई अन्य उसे दे न यह सम्मान
कुछ ऐसे ही विचार अपने बारे में
हम रखते थे
और इस खुशफहमी में
कभी तुकबन्दी
कभी कविता करते थे
अपनी अक्ल दूजों को भी
क्यों न जाए दिखाई
यह सोचकर मंच पर
हमने अपनी कविता सुनाई ।
"किस से है लिखवाई ?"
इक महिला थी चिल्लाई
"है कहाँ से चुराई ?"
किसी ने आवाज़ लगाई
पाकर ये प्रशंसा
हमें इतनी शर्म आई
कि मंच छोड़ने में
समझी हमने भलाई
आइने से पूछते है
अब जब भी
उसमें तकते है
क्या सच में इतने बुद्धू
हम शक्ल से लगते है ।।???
आइना झूठ नहीं बोलता ,शायद तभी कुछ कहने से डर रहा है
और हम अपना फोटू ब्लाग पर चिपकाने से । वरना हम कोई
ऋितक रोशन से कम थोड़े ही है वो तो उसे राकेश रोशन
जैसे पिता श्री मिल गए तभी इतना हिट हो गया । अगले
जन्म मे अपना मामला भी फिट है। आखिर टोना टोटका जो कर रहे है ।
Sunday, May 21, 2006
आत्मकथा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
3 comments:
यह कईयों के लिये सच है कम से कम मेरे लिये तो
भाई सबकी यही कहानी हैं, बस हम अपना फोटू चस्पाने से नहीं हिचकिचाते.
लहर नई है अब सागर में
रोमांच नया हर एक पहर में
पहुँचाएंगे घर घर में
दुनिया के हर गली शहर में
देना है हिन्दी को नई पहचान
जो भी पढ़े यही कहे
भारत देश महान भारत देश महान ।
NishikantWorld
Post a Comment